प्रदेश के नेता भी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचेंगे दिल्ली
भोपाल। राजधानी दिल्ली में आगामी 12 अक्टूबर को होने वाले देशव्यापी कांग्रेस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश के नेता पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और श्वोट चोरीश् के गंभीर आंकड़ों को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है।
दिल्ली में होने वाले इस प्रदर्शन से पहले, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर कड़े हमले किए। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में देश भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद से हटने तक कांग्रेस का यह आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी के पास वोट चोरी के बड़े और पुख्ता आंकड़े मौजूद हैं। वोट कटने से प्रभावित आम मतदाता भी अब सड़कों पर उतरेंगे। यह विरोध प्रदर्शन केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देश के गांवों और कस्बों तक फैलाया जाएगा।
