परिवहन विभाग के पूर्व निरीक्षक को जारी किया नोटिस
0
सौरभ मामले में शिकायत के आधार पर लोकायुक्त की कार्रवाई
भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले में लोकायुक्त ने विभाग के पूर्व निरीक्षक दशरथ सिंह पटेल को लोकायुक्त ने नोटिस जारी किया है। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट संकेत साहू ने दशरथ सिंह पटेल की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की थी। कथित हैंड रिटन डायरी के पन्नों पर करोड़ों की वसूली की लिखावट पूर्व परिवहन निरीक्षक दशरथ सिंह पटेल की बताई थी।
दरअसल, जनवरी 2025 में परिवहन विभाग के निरीक्षक रहे दशरथ पटेल के खिलाफ शिकायत की थी। आरटीआई एक्टिविस्ट संकेत साहू ने शिकायत में दशरथ सिंह पटेल पर गंभीर आरोप लगाया था। शिकायत में बताया गया था कि सामने आए करोड़ों की वसूली से जुड़े कथित डायरी के पन्नों पर लिखावट दशरथ सिंह पटेल की है। ऐसे में अब लोकायुक्त पुलिस भोपाल ने दशरथ सिंह पटेल को नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद दशरथ पटेल से होने वाली पूछताछ के बाद आगे की जांच की जाएगी। दशरथ सिंह पटेल पहले भी चर्चाओं में रह चुके हैं, क्योंकि उनके खिलाफ इंदौर ट्रक आपरेटर एसोसिएशन ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी शिकायत की थी। जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी।