कांग्रेस ने गठित की युवा मामलों की समिति
0
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने नीट पर युवा मामलों की समिति का गठन किया है। इस समिति का काम युवाओं से संवाद और उनकी समस्याओं पर रणनीति बनाकर उसका क्रियान्वयन करना होगा।
कांग्रेस ने नीट परीक्षा में हुई धांधली और उससे प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए छात्रों की गूंज अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत मध्यप्रदेश के युवाओं और पीड़ित छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अनुभवों को समझते हुए आगे की रणनीति तैयार करने ‘युवा मामलों’ की समिति का गठन किया। छात्रों की आवाज़ को और अधिक बुलंद करने के लिए अभियान को जन आंदोलन बनाया जाएगा। समिति में प्रियव्रत सिंह, जयवर्धन सिंह, सचिन यादव, कुणाल चौधरी, यश घनघोरिया, विपिन वानखेड़े, मितेंद्र दर्शन सिंह, आशुतोष चौकसे, मनीष चौधरी, पोरलाल खरते, आनंद जाट, सदफ खान को शामिल किया गया है।
