ईद पर कैदियों से खुली मुलाकात पर रोक
0
भोपाल। राजधानी भोपाल सेंट्रल जेल ने ईद को लेकर फैसला लिया है। ईद के अवसर पर परिजन जेल में बंद कैदियों से नहीं मिल पाएंगे। इसे लेकर जेल प्रबंधन ने जेल के बाहर नोटिस भी लगाया है।
दरअसल, भोपाल सेंट्रल जेल की ओर से जेल के दीवार पर एक नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें लिखा है कि ईद पर होने वाली खुली मुलाकात बंद रहेगी, लेकिन सामान्य मुलाकात दी जाएगी। बता दें कि हर साल ईद के मौके पर जेल में बंद कैदियों से परिजनों की खुली मुलाकात होती थी। राखी और ईद पर कैदियों से खुली मुलाकात की इजाजत थी, लेकिन इस बार ईद पर होने वाली खुली मुलाकात पर रोक लगा दी गई है। वहीं, सामान्य मुलाकात पहले की तरह जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि जेल परिसर में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण ईद पर खुली मुलाकात की इजाजत नहीं दी गई है। हालांकि, कैदियों को टेलीफोन के जरिए परिजनों से बात करने की सुविधा दी जाएगी।