पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर काला दिवस मनाएंगे कर्मचारी
0
दिल्ली में बड़े आंदोलन की भी कर रहे तैयारी
भोपाल। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी आंदोलन तेज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर कर्मचारी संगठनों द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में कर्मचारियों को एकजुट कर एक अप्रैल को काला दिवस मनाने की बात कही जा रही है। कर्मचारियों द्वारा विरोध स्वरूप काला दिवस मनाया जाएगा और सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की जाएगी।
प्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन किए गए। अब कर्मचारियों ने 1 अप्रैल को काला दिवस मनाने का फैसला लिया है। यह फैसला हाल ही में कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। इसके तहत 1 अप्रैल को सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर पर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। शाम 5 बजे रैली निकालकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे, वहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाएगी। 1 अप्रैल के इस प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों द्वारा 1 मई 2025 को दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। संगठन का मुख्य उद्देश्य पुरानी पेंशन योजना की बहाली है, जिसके लिए वे लगातार संघर्षरत हैं।