ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा
0
कैबिनेट बैठक में लिया फैसला, गुड़ी पड़वा उत्सव में शामिल होंगे मंत्री
भोपाल। प्रदेश के जिन जिलों में ओलावृष्टि से किसान प्रभावित हुए है। उन किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाएगा। वहीं गुड़ी पड़वा पर मनाए जाने वाले उत्सव के दौरान मंत्री जिलों में पहुंचेंगे। जल संकट से प्रभावित जिलों में जल आपूर्ति की निगरानी मंत्री करेंगे।
कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में लिए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सभी जिलों में गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया जाएगा। मंत्रियों को भी जिलों में जाकर इस पर्व को मनाने को कहा गया है। मंत्री ने बताया कि इंदौर और उज्जैन में पहले से ही गुड़ी पड़वा को नववर्ष के रूप में मनाया जाता रहा है। आयुर्वेद के अनुसार इस दिन नीम की पत्तियां खाने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है, इसे बढ़ावा देने जनता से अपील की जाएगी।
विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गर्मी की शुरुआत को देखते हुए जल संरक्षण और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जल संकट से निपटने के लिए मंत्रियों को जल आपूर्ति की निगरानी के निर्देश दिए है। उन्होंने पशु-पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में कलेक्टरों को जल्द सर्वे कर मुआवजा देने के निर्देश दिए गए है। बीते दिनों ओलावृष्टि से किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा था। जहां 400 से ज्यादा गांवों के किसानों की फसलें खराब हो गई थी। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने डॉ मोहन यादव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उज्जैन बनेगा काल गणना का केंद्र
मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि उज्जैन में विक्रमोत्सव जारी है और 12, 13 और 14 अप्रैल तक दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य पर महानाट्य का आयोजन होगा। सरकार उज्जैन को पुनः काल गणना का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है। भारतीय गणना प्रणाली की विशेषता को पुनः वैश्विक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। उज्जैन को समय गणना का केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को मंजूरी
कैबिनेट बैठक में सरकार ने ओंकारेश्वर में 614 वर्ग किमी क्षेत्र में नई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को मंजूरी दी है। यह प्रदेश की 26वीं सेंचुरी होगी। इस वन क्षेत्र में कोई वन ग्राम नहीं है, जिससे इसे विकसित करने में कोई समस्या नहीं आएगी। देश में सबसे अधिक वाइल्ड लाइफ सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड मध्य प्रदेश के नाम। यह सेंचुरी प्राकृतिक संपदा और जैव विविधता को बढ़ावा देगी।
सोलर प्लांट के लिए मिली अनुमति
आत्मनिर्भर नगर निगम और नगर पालिका बनाने में सबसे बड़ा खर्चा तनख्वाह और पेय जल के बिल का आता है। उसे कम करने के लिए प्रदेश में 4 बड़े सोलर प्लांट लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सोलर प्लांट लगाने की अनुमति मांगी थी, जिसे अनुमति दे दी गई है।
जीआईएस में हुए एमओयू की समीक्षा
जीआईएस-2025 के सफल आयोजन के बाद अब सरकार ने सभी विभागों के प्रमुख सचिवों को एमओयू की वीकली स्टेटस रिपोर्ट का अध्ययन कर उसे मुख्य सचिव के साथ साझा करने को कहा है। मुख्य सचिव हर महीने विभागों के साथ इसकी समीक्षा करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हर दो महीने में इस रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे। इस साल 21 फरवरी को भिंड, ग्वालियर में 18 औद्योगिक ईकाइयों के भूमिपूजन हुए। अब संभागीय स्तर पर भी भूमिपूजन शीघ्र प्रारंभ होंगे। प्रशासन संभाग और जिला स्तर पर मिले निवेश प्रस्तावों की समीक्षा कर रहा है। इस साल प्रदेश स्तर पर औद्योगीकरण की शुरुआत हो जाएगी।