खुले बाजार से कई गुना अधिक दाम में खरीदे थे बर्तन
0
गिलास 165 रूपए और चम्मच खरीदी थी 38 रूपए में
भोपाल। आंगनवाड़ी केंद्रों में बर्तन खरीदी मामले में रीवा कमिश्नर की जांच में गड़बड़ी सामने आई है। इसके बाद सिंगरौली के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए खरीदे गए बर्तन खुले बाजार से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदे थे ये बर्तन।
सिंगरौली जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बर्तन खरीदी का बड़ा घोटाला सामने आया था। इस घोटाले को लेकर विधानसभा में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि आदेश अनुसार सामग्री प्रदाय की प्रक्रिया जारी है और भुगतान अभी नहीं हुआ है। मंत्री द्वारा दी जानकारी में बताया गया है कि 2024-25 में आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए बर्तन खुले बाजार से कई गुना अधिक दर पर जैम पोर्टल से खरीदे गए, जिससे सरकार को नुकसान हुआ। जिलों में यह खरीदी जिला कार्यक्रम अधिकारी एक ही फर्म से कर रहे हैं। सिंगरौली में प्रति केंद्र 30 थाली 610 रुपए प्रति नग की, स्टील ग्लास 162 रुपए प्रति नग में, चम्मच 38 रुपए प्रति नग में, करछुल 355 रुपए प्रति नग में और स्टील बाल्टी एक हजार प्रति नग में खरीदी। यह खरीदी दिसंबर 2024 तक जय मातादी कार्पो., बैकुंठपुर, कोरिया (छत्तीसगढ़) से की गई।