वैचारिक महाकुंभ में जुटेंगे देशभर के विद्वान, करेंगे चिंतन
0
भोपाल। मध्य भारत में अपने तरह का पहला वैचारिक महाकुंभ “भोपाल मंथन 2025“ कल 22 मार्च (शनिवार) को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में देशभर के प्रमुख विद्वान, नीति विशेषज्ञ, आध्यात्मिक गुरु और विचारक राष्ट्र और वैश्विक स्तर के 12 अहम मुद्दों पर संवाद करेंगे। आयोजन की विस्तृत जानकारी के लिए शुक्रवार को 9 मसाला स्ट्रीट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष अंशुल तिवारी ने बताया कि इस मंच का उद्देश्य “2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण“ पर मंथन करना है, जिसमें भारत के सनातन मूल्यों, परंपराओं और नवाचारों को केंद्र में रखा जाएगा। देशभर की प्रतिष्ठित हस्तियां होंगी शामिल “भोपाल मंथन“ में धर्म, ज्ञान, विज्ञान, कला, साहित्य और राष्ट्रीय विमर्श से जुड़ी जानी-मानी हस्तियां अपने विचार साझा करेंगी। इस आयोजन में उन महानुभावों को “कुशाभाऊ ठाकरे राष्ट्ररत्न पुरस्कार“ से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। विचार-विमर्श कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा और इसे पाँच महत्वपूर्ण सत्रों में विभाजित किया गया है
इन्हें किया जाएगा सम्मानित
इस साल मनीष त्रिपाठी, प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर, ’राम लला प्रतिमा की वस्त्र सेवा’ (दिल्ली), नायक दीपचंद, कारगिल योद्धा (नाशिक), योगिता तांबे, दृष्टिहीन बहु-वाद्य वादक एवं संगीत शिक्षिका (मुंबई), अनंत वैश्य, सामाजिक उद्यमी, वक्ता एवं दिव्यांग अधिकार समर्थक (कानपुर) को कुशाभाऊ ठाकरे राष्ट्ररत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।