भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह का निधन
0
भोपाल। राजधानी भोपाल से भाजपा विधायक रह चुके पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ सिंह का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सुरेंद्र सिंह समूचे भोपाल में ‘मम्मा’ के नाम से प्रख्यात थे। वे पिछले कुछ समय से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने आज तड़के अंतिम सांस ली।
सुरेन्द्र नाथ सिंह भोपाल मध्य विधानसभा सीट से वर्ष 2013 में विधायक बने। हालांकि 2018 का चुनाव वे हार गए। पिछला चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा था। वे इसके पहले भाजपा के भोपाल जिला अध्यक्ष और भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सुरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंह के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा है कि शोक की इस घड़ी में सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. सुरेन्द्रनाथ सिंह ने अपना सम्पूर्ण जीवन कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ‘‘भोपाल नगर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं बीडीए के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।