चित्रकूट मझगवां को टाइगर रिजर्व घोषित करने की मांग
0
भोपाल। प्रदेश में माधव टाइगर रिजर्व के शुभारंभ के साथ ही अब चित्रकूट मझगवां को टाइगर रिजर्व घोषित करने की मांग उठी है।
पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि आज आपने देश के 58 वें व प्रदेश के 9 वे टाइगर रिजर्व का शुभारंभ किया, इसके लिए आपको बधाई। उन्होंने कहा कि सतना जिले के मझिगमा इलाके में अगर गिनती गिनी जाए तो गिनती में 22 टाइगर नर मादा के रूप में वहां मौजूद है साथ ही बिना गिनती वाले दसों टाइगर वहां मौजूद है। पन्ना से लेकर मझगवा चित्रकूट पूरा क्षेत्र ये टाइगर इलाका है। यहां खनन माफिया जो हमारे ऋषि मुनियों के अस्थियों के ढेर के रूप में जाना जाता है जिसका प्रमाण हमारे धर्मग्रंथों में मिलता है सिद्धा पहाड़ इसको तक खोद डाले। प्रभु श्रीराम की महत्वपूर्ण पहचान तपोभूमि चित्रकूट को खनन माफियाओं द्वारा नष्ट किए जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही। आपसे आग्रह है कि मझगवा सहित इस पूरे इलाके को टाइगर रिजर्व क्षेत्र घोषित किया जाय जिससे जो हमारे शेरों का संरक्षण हो सके साथ ही क्षेत्र में निवासरत लोगों के खेतीबाड़ी से लेकर जानमाल की सुरक्षा हो सके। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय इन खनन माफियाओं को किसी अन्य कार्य जैसे जमीन का कारोबार जिसका कि एक बड़ा कारोबार सतना मैहर जिले में संचालित है में लगा दिया जाए।