विद्या भारती का अभ्यास वर्ग शुरू, मोहन भागवत आज आएंगे
0
भोपाल। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के पांच दिवसीय अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का शुभारंभ आज सोमवार को शारदा विहार भोपाल में हुआ।
इस अवसर पर तीन विशेष प्रदर्शनी-संस्कृति, डिजिटल उपलब्धियां और शिशु वाटिका का उद्घाटन मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग द्वारा किया गया। इस आयोजन में विद्या भारती के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंगलवार को कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आएंगे। प्रदर्शनियों का अवलोकन करने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से चर्चा में विद्या भारती के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल शिक्षा प्रदान नहीं कर रहे, बल्कि वे संस्कार केंद्र के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि यह अखिल भारतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अभ्यास वर्ग में देशभर से 700 से अधिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।