मंत्री के बयान के विरोध, पांच को किया जाएगा विस का घेराव
0
भोपाल। राज्य के पंचायत मंत्री के जनता को ‘भिखारी’ कहने पर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 5 मार्च से पूरे प्रदेश में मंत्रियों और कलेक्टरों का घेराव करने और धरने प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब मंत्री ने कहा कि लोग हमेशा भिखारी की तरह सरकार से मांगते हैं। इस बयान ने विपक्षी दलों की नाराजगी सामने आई। कांग्रेस ने इसे जनता का अपमान बताते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस ने मंत्री के बयान को गंभीरता से लिया है और इसे सरकार की जनविरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि यह किसी एक मंत्री का नहीं, बल्कि पूरी सरकार का बयान है। सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए और मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए। नायक ने कहा कि कांग्रेस 5 मार्च से पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। हर जिले में मंत्रियों और कलेक्टरों का घेराव किया जाएगा और धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। यह आंदोलन जनता के अपमान के खिलाफ है और सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने शनिवार 1 मार्च को राजगढ़ दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने मंच से अच्छे समाज का मतलब समझाते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, लेने नहीं देने की आदत से अच्छा समाज बनता है। भिखारियों की फौज बढ़ने से हमारा समाज कमजोर होता है।
मंत्री ने दी सफाई
मंत्री के बयान पर कांग्रेस के हमलावर होने के बाद आज जबलपुर में ग्रामीण विकास मंत्री व श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल इसे लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजगढ़ के सुठालिया में जो बयान दिया था, उसमें वे भिखारी जनता को नहीं कह रहे थे, बल्कि यह एक सामाजिक सभा थी, वह अपने समाज के लोगों को समझाइश दे रहे थे। उन्होंने कोई भी बयान जनता के लिए नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जिस मंच से उन्होंने यह भाषण दिया था, उस मंच पर कांग्रेस के लोग भी मौजूद थे। ऐसी स्थिति में मेरी पार्टी और मेरे नेतृत्व को कटघरे में खड़े करना, यह जीतू पटवारी के छपास का कारण है।