हर्षा रिछारिया पहुंची थाने, दर्ज कराई एफआईआर
0
भोपाल। महाकुंभ के दौरान वायरल हुई हर्षा रिछारिया अपने एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो से परेशान हो गई हैं। हर्शा रिझारिया इसे लेकर आज भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच पहुंचीं। उन्होंने 55 फेक आईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा रिछारिया ने एफआईआर दर्ज करने के बाद कहा कि महाकुंभ से लेकर अब एक मेरे कई एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मेरे नाम से कई सारे फ्रॉड हो रहे हैं, कई विज्ञापन लिए जा रहे हैं, उन सभी 55 फेक आईडी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुझे उम्मीद है कि इन सभी को दंड की सजा मिलेगी।
बता दें कि बीते दिनों हर्षा रिछारिया ने अपने इंस्टाग्राम में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने आत्महत्या की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि मेरे पहचान के लोगों ने मेरे पुराने वीडियो शेयर किए। अब इस हद तक गिर गए कि एआई से मेरे फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। मेरी बदनामी की जा रही है। जो लोग फर्जी वीडियो बना रहे हैं, उनके नाम मेरे पास आ चुके हैं। जिस दिन भी टूट गई, सुसाइड नोट में लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया है।