दसवीं की 15, बारहवीं की उत्तर पुस्तिका की जांच के मिलेंगे 16 रूपए
0
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 13 मार्च से शुरू होगा। मूल्यांकन के पहले चरण में 27 फरवरी से 1 मार्च तक हुई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। कक्षा 10वीं की प्रति उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के लिए 15 रुपए और कक्षा 12वीं के लिए 16 रुपए मानदेय निर्धारित किया गया है।
मंडल द्वारा उत्तर पुस्तिका जांच केन्द्र से बाहर से आने वाले परीक्षकों को यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण नियम बनाए गए हैं। प्रति शिक्षक एक दिन में अधिकतम 45 कॉपियां जांच सकेंगे। मूल्यांकन केंद्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। शिक्षकों को मॉडल आंसर शीट दी जाएगी और नंबरों का योग कम से कम दो-तीन बार जांचा जाएगा। विशेष ध्यान देने के लिए 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले और मेरिटोरियस छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाएगी। आंशिक उत्तर के लिए आधे अंक दिए जा सकेंगे। मूल्यांकन में गलती या अनियमितता पाए जाने पर शिक्षकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। गौरतलब है कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 19 मार्च तक चलेंगी।