पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर हाईकोर्ट जा सकते हैं कर्मचारी
0
भोपाल। मंत्रालय कर्मचारी संघ द्वारा पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर चार मार्च को मंत्रालय पर प्रदर्शन किया जाना है। इसकी तैयारी में संघ जुटा है। कर्मचारियों को लगातार संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसी बीच संघ अब अपनी मांगों को लेकर अदालत जाने का भी फैसला लेने की तैयारी कर रहा है। कर्मचारियों के बीच आज इस मुद्दे पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर नायक ने चर्चा की है।
संघ चार मार्च को प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर रहा है। मंत्रालय के पुराने भवन के एक नंबर गेट पर होने वाले इस आंदोलन के लिए मंत्रालय के कर्मचारियों को जागरुक किया जा रहा है। इस बीच संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने कर्मचारियों के सामने यह विषय रखा है। उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि आप तैयार हों, तो पदोन्नति के लिए हाईकोर्ट की ओर रुख किया जाए। नायक ने हाईकोर्ट में सामूहिक याचिका दायर करने के लिए कर्मचारियों की सहमति और समर्थन मांगा है। उम्मीद की जा रही है कि 4 मार्च के आंदोलन में इस विषय पर विस्तार से चर्चा होगी और निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद हाईकोर्ट में एक साथ कई याचिकाएं दायर होंगी।
दरअसल, इस मामले में विधि विभाग के कर्मचारियों को हाईकोर्ट से राहत मिली है। इससे पहले भी कई विभागों के कर्मचारियों को हाईकोर्ट के निर्देश पर पदोन्नति दी गई है। इसके चलते कर्मचारियों को उम्मीद है कि हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाने पर उनके पक्ष में फैसला आ सकता है।