कांग्रेस के सहयोगी संगठन में भी होगा बदलाव
0
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के सहयोगी संगठनों में जल्द बदलाव नजर आएगा। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के बाद अब महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के प्रदेश अध्यक्षों में बदलाव नजर आ सकता है। वहीं युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को भी जल्द ही एआईसीसी से हरी झंडी मिल सकती है।
कांग्रेस में जिला और ब्लाक अध्यक्षों के बदलाव की चर्चा तो चल ही रही थी, वहीं अब कांग्रेस अपने सहयोगी संगठनों को भी मैदानी स्तर पर सक्रिय करने की तैयारी कर रही है। इसके चलते हाल ही में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया। इसके बाद अब इस बात के कयास तेजी से लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के प्रदेश अध्यक्षों को भी बदला जा सकता है। वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल हैं। उनके तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसी तरह सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव हैं, जिनके बदले जाने के कयास तेजी से लगाए जा रहे हैं। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोश चौकसे के भी बदले जाने की खबरें आ रही है। चौकसे का दो साल का कार्यकाल हो चुका है। तर्क दिया जा रहा है कि कांग्रेस के केन्द्रीय नेता अब युवा लीडरशीप को कमान देकर मैदान में कांग्रेस की मजबूत पकड़ चाहता है। इसके चलते इन नेताओं के बदले जाने की बात सामने आ रही है।
युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को मिलेगी हरी झंडी
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मितेन्द्र सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नाम दिल्ली भेजे थे, जहां से उनकी सूची को अब तक हरी झंडी नहीं मिली है। अब माना जा रहा है कि युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन भी जल्द होगा।