हड़ताल को सफल बनाने बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
0
भोपाल। बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती, पांच दिन के सप्ताह, नियमित कार्यों में आउटसोर्सिंग बंद करने सहित अन्य मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 24 और 25 मार्च को बैंक हड़ताल का आव्हान किया है। इसे सफल बनाने के लिए भोपाल सहित प्रदेशभर में बैंक कर्मचारी प्रदर्शन किया। इसी सिलसिले में शुक्रवार को भोपाल में सभी बैंकों में कर्मचारियों ने मांगों का बैज लगाकर प्रदर्शन किया।
मध्य प्रदेश में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, फेडरल बैंक लिमिटेड, कर्नाटक बैंक लिमिटेड, करूर वैश्य बैंक लिमिटेड, को-ऑपरेटिव एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की पांच हजार से अधिक शाखा और कार्यालयों के 40 हजार से अधिक बैंक कर्मचारी और अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बैज धारण कर कार्य किया। फोरम के आव्हान पर बैंक कर्मचारी पिछले दो सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान एक बैंक के मुख्यालय के बाहर कर्मचारी इकट्ठे होकर नारेबाजी करते रहे हैं। शुक्रवार को इसमें परिवर्तन किया है। कर्मचारियों से मांगों का बैज लगाकर काम करने को कहा गया था।