पेंशनरों को अगले माह से मिलेगा बढ़ी पेंशन का लाभ
0
भोपाल। प्रदेश के 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पेंशनरों की पेंशन में वृद्धि के आदेश वित्त विभाग ने जारी कर दिए हैं। विभाग ने साफ कहा है कि जिस महीने में पेंशनर की आयु 80, 85, 90, 95 और 100 वर्ष पूर्ण होती है, बढ़ी हुई पेंशन के लाभ उसके अगले माह से मिलेगा।
बता दें कि इस आयु के बाद पेंशन में वृद्धि करने का नियम पहले से है, पर बढ़ाई गई राशि का लाभ कब से दिया जाना है, यह तय नहीं था। जिसे विभाग ने स्पष्ट कर दिया है। वित्त विभाग के आदेश के अनुसार पेंशनरों को 80 वर्ष की आयु पूरी होने के ठीक अगले महीने से 20 प्रतिशत बढ़ी हुई पेंशन का लाभ दिया जाएगा। ऐसे ही 85 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 30 प्रतिशत, 90 वर्ष पर 40 प्रतिशत, 95 वर्ष पर 50 प्रतिशत और 100 वर्ष पूर्ण करने पर 100 प्रतिशत पेंशन दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त होने पर वेतन की आधी राशि पेंशन के रूप में दी जाती है। 85 वर्ष आयु पूर्ण करने पर इस राशि में 20 प्रतिशत की वृद्धि होती है और 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पेंशन उतनी ही हो जाती है, जितनी सेवानिवृत्ति के समय सैलरी मिलती थी।