पोर्टल पर सार्वजनिक की अस्पतालों के स्टाफ की जानकारी
0
भोपाल। मध्यप्रदेश में सभी नर्सिंग होम (अस्पतालों) के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की जानकारी एक बार फिर से ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक कर दी गई है। एनएसयूआई ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग से इसकी मांग की थी।
31 जनवरी को एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया था कि, प्रदेश के अस्पतालों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन पोर्टल से हटा दी गई है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर सीधा हमला बताया और दावा किया कि, यह कदम अनियमितताओं और गड़बड़ियों को छिपाने के उद्देश्य से उठाया गया था। जनता को सही जानकारी से वंचित रखने के इस फैसले के खिलाफ एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया था।