चिकित्सा महासंघ ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी
0
भोपाल। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमा सकती है। दरअसल, प्रदेश के सभी जिलों के डॉक्टर हड़ताल पर जाएंगे। मध्य प्रदेश चिकित्सा महासंघ ने इस आशय की चेतावनी दी है।
डॉक्टरों का कहना है कि सरकार ने पिछले साल कैबिनेट में तीन डिसीजन किए थे, जो अब तक लागू नहीं हो पाए है। साथ ही जूनियर डॉक्टर की सुरक्षा को लेकर भी सरकार से गुहार लगाई है। मध्य प्रदेश चिकित्सा महासंघ ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। 20 और 21 फरवरी को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 22 फरवरी को आधे घंटे के लिए प्रदेशभर में इमरजेंसी छोड़कर डॉक्टर ड्यूटी नहीं करेंगे। वहीं 23, 24 और 25 फरवरी को डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी करेंगे। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी सरकार ने कोई सुनवाई नहीं की तो बड़े स्तर पर हड़ताल होगी।
उप मुख्यमंत्री से कर्मचारियों ने की मुलाकात
प्रदेश में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी निगम-मंडल एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात की। इस दौरान मोर्चा ने 52 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, जिस पर विस्तृत चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री देवड़ा से मुलाकात के वक्त संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा, जिसमें प्रदेश संयोजक प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष उदित भदौरिया, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अरुण द्विवेदी और राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।