दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ को देखते हुए राजधानी में बढ़ाई सतर्कता
0
भोपाल। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ को देखते हुए भोपाल रेल मंडल में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। इस संबंध में भोपाल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टेशन पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, भले ही यह अवकाश का दिन था।
भोपाल रेल मंडल के डीआरएम टीटी देवाशीष त्रिपाठी के अनुसार, मंडल से प्रतिदिन 40 से अधिक कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिनसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है, साथ ही रेलवे स्टाफ को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए सभी स्टेशनों से फोटो और वीडियो मंगवाए जा रहे हैं।
रेलवे प्रशासन ने निर्देश दिया है कि किसी भी स्टेशन पर भीड़ अधिक होने की संभावना होने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित किया जाए। एडवांस सुरक्षा बल की तैनाती सुनिश्चित करने के साथ ही यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से प्लेटफार्म तक पहुंचाने के लिए दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक भीड़ बढ़ने से हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में लोगों के हताहत होने पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस पीड़ादायक घटना से प्रभावित शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।