ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में कांग्रेस का युवाओं पर फोकस
0
चालीस से ज्यादा की उम्र के नहीं बन सकेंगे ब्लाक अध्यक्ष
भोपाल। भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी अब संगठन में युवाओं को अधिक से अधिक मौका देने की तैयारी कर रही है। इसके चलते संगठन में बदलाव के चलते ब्लॉक अध्यक्ष की उम्र चालीस साल तय की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस संगठन में इन दिनों बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते जिला और ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां पहले होनी है। इन नियुक्तियों में कांग्रेस भी अब भाजपा की तरह उम्र का क्राइटएरिया तय कर रही है। बताया जा रहा है कि ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति में कांग्रेस ने फैसला लिया है कि इन नियुक्तियों में 35 से 40 साल के युवाओं को मौका दिया जाए। यानि चालीस साल से ज्यादा के नेताओं को ब्लाक अध्यक्ष नहीं बनाया जाए। इसके पीछे संगठन के नेता तर्क दे रहे हैं कि कांग्रेस को प्रदेश में संगठन को मजबूत करना है। वहीं राहुल गांधी के निर्देश है कि संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को मौका दिया जाए, जिसके चलते यह फैसला लिया जा रहा है। इस नए बदलाव का उद्देश्य प्रदेश में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाना और उन्हें भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़ा करना है। कांग्रेस का मानना है कि युवा नेतृत्व ही पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती देगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी राहुल गांधी के विजन के तहत आगे बढ़ रही है और संगठन में युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जगह देने का प्रयास किया जा रहा है।
नए प्रदेश प्रभारी आएंगे 20 को
प्रदेश कांग्रेस में हाल ही में बनाए गए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी 20 फरवरी को राजधानी भोपाल पहुंचेंगे। वे पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकां के साथ बैठक भी करेंगे। कांग्रेस ने नए प्रभारी के आने की जानकारी सभी विधायकों को दे दी है। साथ ही उन्हें इस बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है। बताया जाता है कि चौधरी एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचेंगे। बैठक के बाद वे वापस लौट जाएंगे।