एनएसयूआई ने फर्जी नर्सिंग कॉलेजों की सूची सौंपी सीबीआई को
0
भोपाल। प्रदेश में फर्जी अस्पतालों की आड़ में नर्सिंग महाघोटाले का आरोप एनएसयूआई ने लगाया है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत सौंपकर भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी समेत प्रदेश के अन्य जिलों के सीएमएचओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। एनएसयूआई ने फर्जी कॉलेजों की सूची भी सीबीआई को सौंपी है।
परमार ने बताया कि प्रदेश में कई नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने के लिए फर्जी अस्पतालों को आधार बनाया गया, जिनमें न तो पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं थीं और न ही योग्य डॉक्टर। इसके बावजूद इन्हें सीएमएचओ की सहमति से मान्यता दी गई, जिससे प्रदेशभर में सैकड़ों फर्जी नर्सिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं। परमार ने अपनी शिकायत में अब तक बंद किए गए फर्जी अस्पतालों और उनके नर्सिंग कॉलेजों की सूची साझा की है, जिनमें वीसीएच-वीनस नर्सिंग कॉलेज, एलेक्सिस अस्पताल-फ्लोरेंस नाइटिंगेल नर्सिंग कॉलेज, न्यू पालीवाल अस्पताल-जीवन ज्योति नर्सिंग कॉलेज, कटारा अस्पताल – एपेक्स नर्सिंग कॉलेजसमेत कई नाम शामिल हैं। साथ ही, वर्तमान में संचालित संदिग्ध अस्पतालों की सूची भी दी है जिनमें मेहको अस्पताल, गणपति अस्पताल, साई अस्पताल, मल्टीकेयर अस्पताल, जीवन ज्योति अस्पताल, आशा मल्टीकेयर अस्पताल, सृजन जनरल अस्पताल जैसे कई नाम शामिल हैं।प्रदेश के सभी हॉस्पिटलो की सूची और अन्य दस्तावेज भी सीबीआई कार्यालय मे सौंपे।
एनएसयूआई ने भोपाल सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी समेत सभी दोषियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने, प्रदेश में संचालित सभी फर्जी अस्पतालों की गहन जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने और . संदेहास्पद अस्पतालों की चिकित्सा मानकों के आधार पर पुनः जांच करवाई करने की मांग की है।