मांगों को लेकर प्रदेशभर में कर्मचारी आज सौंपेंगे ज्ञापन
0
भोपाल। मध्य प्रदेश में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी निगम मंडल एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने आंदोलन की घोषणा की है। मोर्चा 14 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला, तहसील और विकासखंड मुख्यालयों पर अपनी 52 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।
राजधानी भोपाल में प्रदेश पदाधिकारी शाम 4 बजे राज्य मंत्रालय में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव ऑफिस में ज्ञापन सौंपेंगे। जिला स्तर पर कलेक्टर, तहसील स्तर पर तहसीलदार या एसडीएम और विकासखंड स्तर पर जनपद सीईओ को ज्ञापन दिया जाएगा। मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने बताया कि इस आंदोलन में प्रदेश संयोजक प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष उदित भदोरिया, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अरुण द्विवेदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। मोर्चे ने सभी कर्मचारियों से आचरण नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने का आह्वान किया है।
राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारी मिले उप मुख्यमंत्री से
मध्य प्रदेश में राजपत्रित अधिकारी संघ के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा से मुलाकात की। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष अशोक शर्मा ने पॉलिसी, प्रमोशन और पेंशन (पीपीपी) मॉडल से संबंधित लगभग 52 सूत्रीय मांगें रखीं।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन 16 को
मध्य प्रदेश में कर्मचारी संगठनों की मांगों को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय गौतम नगर में आज अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा और पेंशनर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, 2016 से लंबित पदोन्नति, स्वास्थ्य बीमा योजना और 45,000 अस्थाई कर्मियों को नियमित करने जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा हुई। संगठन ने आकस्मिक कार्यभार वाले कर्मचारियों को 300 दिन का कैजुअल सिलेंडर और स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने की मांग भी रखी। बैठक में कर्मचारी नेताओं ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से 16 फरवरी को स्वर्ण जयंती आंबेडकर पार्क भोपाल में होने वाले बड़े प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।