भाजपा के बाद अब कांग्रेस बनाने जा रही जिला अध्यक्ष
0
प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर नाम दिल्ली भेजने की तैयारी
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस में भी जिला और ब्लाक अध्यक्षों में बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए जिला प्रभारियों द्वारा रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को मिलने लगी है। इस रिपोर्ट के आधार पर सिंगल नाम दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। इसके तहत ब्लाक और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर सक्रियता तेज थी। कांग्रेस द्वारा जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दोनों पदो ंके लिए नाम बुलवाए गए थे। जिला प्रभारियों द्वारा अब प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को रिपोर्ट देनी ष्शुरू हो गई है। बताया जाता है कि अधिकांश जिलों से प्रभारियों ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश संगठन द्वारा हर जिले से जिला अध्यक्ष और ब्लाक अध्यक्षों के एक-एक नाम तय कर भेजने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों की माने तो दिल्ली भेजे जाने वाले नामों पर एआईसीसी की मोहर लगने के बाद नामों की घोषणा की जाएगी।
गुटबाजी भी हो रही हावी
जिला और ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर गुटबाजी नजर आ रही है। प्रभारियों पर गुटों के नेताओं का दबाव भी साफ नजर आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी खुद इस बात को स्वीकार कर चुक हैं कि कांग्रेस में गुटबाजी है। वह बात जिला और ब्लाक अध्यक्षों के चयन में भी नजर आ रही है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस के वरिश्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाले क्षेत्रों में जिला प्रभारी इनकी राय के बाद भी नाम तय कर रहे हैं। वहीं कांतिलाल भूरिया अरूण यादव, उमंग सिंघार, अजय सिंह अपने प्रभाव वाले जिलों में अपने समर्थकों के नामों को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। इसके चलते भी जिला प्रभारियों द्वारा नाम तय करने में विलंब हुआ है।