किसानों, पल्लेदारों को मंडी में मिलेगा पांच रूपए में भोजन
0
भोपाल। प्रदेश सरकार मार्च माह से मंडी में फसल बेचने जाने वाले किसानों को पांच रूपए में भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। किसानों के अलावा पल्लेदारों को भी यह भोजन पांच रूपए में उपलब्ध कराया जाएगा।
दरअसल सरकार की ओर से किसानों से मार्च में एमएसपी पर रबी फसलों की खरीद की जाएगी, जिसे लेकर तैयारी की जा रही है। किसानों को मंडी में फसल बेचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखने का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। इसी कड़ी में राज्य सरकार की ओर से मंडी आने वाले किसानों, पल्लेदारों को मात्र 5 रुपए में भोजन की व्यस्था की गई है। इसमें 6 पूरी व सब्जी या 6 रोटी दाल, सब्जी दी जाएगी। ऐसे में किसान इस योजना के तहत सस्ती दर पर पोष्टिक भोजन प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था से मंडी आने वाले किसानों को सुविधा रहेगी। यह भोजन थाली योजना राज्य की 257 कृषि उपज मंडियों में चलाई गई है।
मिलेगी आर्थिक सहायता
किसानों की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए “मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना” के तहत सरकार ने सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत किसानों को आंशिक अपंगता पर 50 हजार रूपए, स्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपए, मृत्यु पर 4 लाख रूपए और अंतिम संस्कार के लिए 4 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।