सीएमओ और प्रभारी सीएमओ के तबादले
0
भोपाल। नगरीय निकायों में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अन्य अधिकारियों कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किये है।
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश में तीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एक प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एक उप यंत्री और एक राजस्व उप निरीक्षक के नाम शामिल हैं। इनमें नगर पालिका परिषद् जैतवार जिला सतना में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी निधि सिंह राजपूत को बैकुंठपुर जिला रीवा पदस्थ किया है, नगर पालिका परिषद् पसान जिला अनुपपुर में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशांक आर्मो को नौरोजाबाद जिला अनुपपुर पदस्थ किया है। वहीं नगर पालिका परिषद् नौरोजाबाद जिला अनुपपुर में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह को पसान जिला अनुपपुर भेजा है। इसी तरह शासन ने नगर परिषद् मिहोना जिला भिंड में पदस्थ राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् गोहद जिला भिंड पदस्थ किया है। वहीं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् गोहद जिला भिंड में पदस्थ सहायक ग्रेड 1 प्रीतम मांझी को मूल पद पर नगर पालिका परिषद् भिंड भेजा है और नगर पालिका परिषद् टीकमगढ़ में पदस्थ उप यंत्री दीपक विश्वकर्मा को नगर पालिका परिषद् वारासिवनी जिला बालाघाट पदस्थ किया है।