रीवा में बढ़ेगा सफेद शेर का कुनबा, ब्रीडिंग सेंटर को मिली मंजूरी
0
पंद्रह साल पहले बने प्रस्ताव को अब मिली हरी झंडी
भोपाल। सफेद शेर के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के रीवा में व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर बनाया जाएगा। 15 साल पुराने इस प्रोजेक्ट को केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिल जाने के बाद अब यहां ब्रीडिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा है कि सरकार मध्य प्रदेश को वन्यप्राणी संरक्षण के लिए एक आदर्श राज्य बनाने का प्रयास कर रही है। रीवा में प्रस्तावित सफेद बाघ प्रजनन केन्द्र के लिए केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की मंजूरी मिलना, इस दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यह केन्द्र गोविंदगढ़ के खंडों पहाड़ पर बनाया जाएगा। रीवा जिले का गोविंदगढ़ सफेद बाघों के प्रजनन का ऐतिहासिक स्थल रहा है। अब इसे प्राधिकरण की मंजूरी के बाद ब्रीडिंग सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। सफेद बाघों की सबसे पहले 1951 में महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव ने ब्रीडिंग कराई थी। दुनिया भर में सफेद बाघ गोविंदगढ़ से निकले बाघों की ही संतान माने जाते हैं। अब यह सेंटर एक बड़ा ब्रीडिंग सेंटर और संरक्षण केन्द्र बनने जा रहा है। इसे स्थापित करने का प्रस्ताव करीबन 15 साल पहले तैयार किया गया था। बाद में मुकुंदपुर में व्हाइट टाइगर सफारी और जू बनाया गया, लेकिन तब से ब्रीडिंग सेंटर का प्रस्ताव अटका हुआ था।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों के कारण न केवल “टाइगर स्टेट“ बल्कि “लेपर्ड स्टेट“ और “चीता स्टेट“ के रूप में भी प्रतिष्ठित है। राज्य में देश की सबसे अधिक तेंदुआ आबादी दर्ज की गई है, जो यहां के समृद्ध वन्य आवासों का प्रमाण है। मध्यप्रदेश ने चीता पुनर्वास परियोजना के तहत नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों का सफल पुनर्स्थापन करके “चीता स्टेट“ का गौरव भी प्राप्त किया है। कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़, सतपुड़ा और पन्ना टाइगर रिजर्व जैसे क्षेत्रों में वन्य-जीव संरक्षण के लिए अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं।
सेटेलाइट फैसिलिटी के रूप में होगी ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना
महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी और चिड़ियाघर, मुकुंदपुर, सतना के संशोधित मास्टर (ले-आउट) प्लान के तहत गोविंदगढ़, रीवा में सेटेलाइट फैसिलिटी के रूप में व्हाइट टाइगर ब्रीडिंग सेंटर की स्थापना के प्रस्ताव को केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की विशेषज्ञ समिति द्वारा तकनीकी समिति की अनुशंसा पर स्वीकृति प्रदान की गई है।