प्रदेश में तीन साल में खुलेंगे बारह मेडिकल कॉलेज
0
भोपाल। प्रदेश में एमबीबीएस की 2 हजार से अधिक सीटें बढ़ेंगी। अगले 3 साल में 12 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इन 12 कॉलेज में दो हजार से अधिक सीटें रहेंगी, जबकि 2025-26 में 10 हजार सीटें जुड़ेंगी।
दरअसल, केंद्रीय बजट में अगले 5 साल में एमबीबीएस की 75 हजार सीटें बढ़ाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा कैंसर रोगियों को डे-केयर सेंटर और 36 दवाओं में छूट दी जाएगी। वहीं अगले तीन साल में नए मेडिकल कॉलेज की बात की जाए तो 2025-26 में राजगढ़, बुधनी, दमोह, सिंगरौली और श्योपुर में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। 2026-27 में मंडला धार, छतरपुर और 2027-28 में उज्जैन, छतरपुर, सीधी और टीकमगढ़ में नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। हालांकि, वर्तमान में मध्य प्रदेश में 13 ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेज है, जिनमें एमबीबीएस की 2275 और पीजी की 1262 सीटें हैं।