पुलिस का साइबर जागरूकता के लिए सेल्फ क्लिक अभियान
0
भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सायबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान ’’सेफ क्लीक’’ चलाया जा रहा है।
डीजीपी मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय भोपाल में शुक्रवार 31 जनवरी को पोस्टर एवं प्रचार- प्रसार सामग्री का विमोचन किया। इस प्रदेश व्यापी अभियान की मॉनिटरिंग एडीजी सायबर सेल योगेश देशमुख एवं अधीनस्थ अमले द्वारा की जाएगी। अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं।इस अभियान में सामुदायिक पुलिसिंग की सक्रिय सहभागिता के लिए भी कहा गया है। अभियान के तहत विशेष रूप से छात्रों को जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में 1 से 11 फरवरी तक सुरक्षित क्लिक-सुरक्षित जीवन थीम पर सर्वव्यापी जागरूकता अभियान पूरे प्रदेश में संचलित किया जा रहा है। अभियान में नुक्कड़ नाटक, प्रश्नावली, लघु फिल्म,पोस्टर्स, जनजागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। इसमें सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक स्टॉफ, स्वंयसेवी संस्थाओं सहित स्थानीय इंफ्ल्ूऐंसर का सहयोग लिया जाएगा।
सुरक्षित इंटरनेट के लिए दिलाएंगे साइबर संकल्प
अभियान के दौरान इन 11 दिनों में पूरे प्रदेश में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति रैली के अतिरिक्त, स्थानीय स्कूलों, कॉलेजों और कैंपसों में जागरूकता रैलियाँ आयोजित की जाएंगी, जो सुरक्षित इंटरनेट के महत्व को प्रोत्साहित करेंगी। इन रैलियों का उद्देश्य साइबर फ्राड जैसे बड़े अपराधों के प्रति जनता को जागरूक करना होगा। रैलियों के दौरान सूचनात्मक सामग्री वितरित की जाएगी और लोगों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए “साइबर संकल्प“ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा, साथ ही, “साइबर संकल्प“ लिया जाएगा।