आईएएस के बाद होंगे आईपीएस अधिकारियों के तबादले
0
भोपाल। प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। पुलिस विभाग में जल्द ही बड़ा फेरबदल बाते सामने आ रही है। जिलों के पुलिस अधीक्षक के साथ साथ कई बड़े अधिकारियों के बदले जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के विदेश से वापस लौटने के बाद इस आदेश पर मुहर लग सकती है।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बाद बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जाने के आसार हैं। जिसके चलते न सिर्फ एक दर्जन से ज्यादा जिलों के पुलिस अधीक्षक के तबादलें होने की बात कही जा रही है। इसमें इंदौर भोपाल के जोन डीसीपी भी जा सकते है। इसके साथ ही राजधानी भोपाल और इंदौर को मिल सकते है नए जोन डीसीपी। भोपाल के एक जोन में पहले रह चुके आईपीएस अफसर को जोन की मिल सकती है कमान। इसके साथ ही कई पुलिस अधीक्षकों को मैदानी पदस्थापना से हटाया जा सकता है और कईयों को मैदान में पदस्थ किया जा सकता है। कैलाश मकवाना के पुलिस महानिदेशक बनने के बाद होगी यह पहली सर्जरी।