मेधावी छात्रों को लेपटाप मिलने का इंतजार
0
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कक्षा बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को दिए जाने वाले लेपटॉप अब तक वितरित नहीं किए गए हैं। मेधावी छात्र अब भी इंतजार कर रहे हैं। मेधावी छात्रों को लेपटाप ना मिलने की वजह लाड़ली बहनों को हर माह वितरित की जा रही राशि बताई जा रही है। इसके चलते लेपटॉप वितरण के लिए राशि आवंटित नहीं की जा रही है।
प्रदेश में 12वीं कक्षा में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों को मेधावी योजना के तहत 25 हजार रुपए या लैपटॉप देने की योजना शुरू की गई थी. शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में इसकी शुरुआत हुई थी। पिछले साल 2022-23 शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के लाल परेड मैदान पर एक बड़ा कार्यक्रम किया था। इसमें उन्होंने 78 हजार छात्र-छात्राओं के खाते में लैपटॉप के लिए कुल 196 करोड़ रुपये भेजे थे। साथ ही ये भी कहा था कि अगले साल से स्कूटी और माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के अलावा सीबीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राओं को भी लैपटॉप दिया जाएगा। लेकिन 2023-24 के मेधावी छात्रों को अभी तक लैपटॉप नहीं मिला है। प्रदेश के करीब 90 हजार छात्रों को मेधावी योजना के तहत लैपटॉप मिलना है। मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण करने पर सरकार को 225 करोड़ रुपये की राशि का खर्च आएगा। हालांकि यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि लाडली बहनों को दी जाने वाली राशि के चलते प्रदेश के छात्रों को लैपटॉप नहीं मिल रहा। संभावना जताई जा रही है कि बजट सत्र में इसके लिए राशि आवंटित कर सरकार लेपटॉप वितरित कर सकती है।