आंगनबाड़ी केन्द्रों में हुए बर्तन घोटाले की जांच के लिए कमेटी गठित
भोपाल। सिंगरोली जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुए बर्तन घोटाले को लेकर जांच कमेटी गठित की गई है। रीवा संभाग आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित समिति तीन दिनों में जांच रिपोर्ट पेश करेगी।
दरअसल, सिंगरौली की 1500 आंगनबाड़ियों के लिए चम्मच, जग ज्यादा कीमत पर खरीदे गए थे. 1348 रुपये में चम्मच खरीदी गई थी, जबकि करीब 1247 रुपये में जग खरीदी गई थी। अब इस घोटाले की जांच मुख्यालय के संयुक्त संचालक अमिताभ अवस्थी, वित्त सलाहकार, महिला बाल विकास विभाग की टीम करेगी। राज्य शासन ने यह जांच कमेटी गठित की हैं।
उल्लेखनीय है कि सिंगरौली जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए महिला बाल विकास अधिकारी राजेश राम गुप्ता ने जेम पोर्टल से बर्तनों की खरीदी की थी, जिसमें पोर्टल पर तीन सामग्रियों की खरीदी का आर्डर लगाया गया था। चम्मच, जग और थाली को मिलाकर करीब 1 लाख 40 हजार नग सामग्री की खरीदी हुई थी, जिसमें 6200 चम्मच, एक चम्मच की कीमत 1348 यानी कुल राशि 83 लाख 57 हजार 600 रुपये। इसी तरह 3100 जग, एक जग की कीमत 1247 कुल कीमत 38 लाख 65 हजार 700 रुपए। वहीं 46500 खंध वाली थालियां 46500 नग. जिसमें एक थाली का मूल्य 810 रुपए, जिसकी कुल लागत 3 करोड़ 76 लाख 65 हजार बताई जा रही. कुल 4 करोड़ 98 लाख की खरीदी की गई थी।
