राजधानी सहित मुरैना, सीहोर में ईडी ने मारे छापे
0
भोपाल। ईडी ने आज बुधवार 29 जनवरी को जयश्री गायत्री फूड्स के संचालकों के यहां छापेमारी की। ये कार्रवाई भोपाल, मुरैना और सीहोर की ब्रांच में एक साथ की गई। इसकी भनक स्थानीय पुलिस को भी नहीं लगी।
मुरैना में ईडी की टीम पनीर फैक्ट्री संचालक नरेंद्र मोदी और किशन मोदी के घर सुबह 5 बजे ताला तोड़कर दाखिल हुई। सीहोर में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम से लंबे समय से फैक्ट्री संचालित हो रही है। ईडी ने मुरैना के अलावा कारोबारी की भोपाल और सीहोर ब्रांच में छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक राजधानी भोपाल, मुरैना और सीहोर के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है। जयश्री गायत्री फूड के ऑफिस पर भी ईडी का छापा पड़ा है। गायत्री फूड डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती है। जानकारी के मुताबिक, 27 देशों में डेयरी प्रोडक्ट सप्लाई होते हैं। विदेशी निवेश सहित अन्य मामलों की जांच की जा रही है। ईडी ने सुबह 5 बजे कार्रवाई शुरू की थी। बता दें, इससे पहले ईओडब्ल्यू ने भी कार्रवाई की थी। दरअसल, मामला फर्जी लैब रिपोर्ट के आधार पर प्रोडक्ट को विदेश भेजने का है। बताया जा रहा है कि ईडी विदेशी निवेश समेत अन्य मामलों को लेकर सर्चिंग कर रही है। आरोप है कि फर्जी लैब रिपोर्ट के आधार पर कंपनी अपने प्रोडक्ट विदेश भेजती है।