MP: महाकुम्भ जा रहे श्रद्धालुओं की कार दो ट्रालों के बीच फंसकर चकनाचूर हुई, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर, कार काटकर शवों को निकाला गया
सागर. एमपी के सागर स्थित मसुरयाई राहतगढ़ में आज एक कार दो ट्राला के बीच फंसकर कचनाचूर हो गई. हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं तीन के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. जिन्हे राहतगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां पर तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसा उस वक्त हुआ है जब कार सवार युवक प्रयागराज कुम्भ स्नान के लिए जा रहे थे.
बताया गया है कि धामनोद-धरमपुरी जिला धार निवासी देवेन्द्र ठाकुर, दिनेश केवट निवासी धामनोद,, अप्पू, अजय जायसवाल निवासी धरमपुरी, अजय का साला आशीष निवासी महाराष्ट, सन्नी जायसवाल निवासी सीहोर बीती शाम कार से प्रयागराज कुम्भ जाने के लिए निकला. कार को अप्पू चला रहा था. कार जब मसुरयाई राहतगढ़ से आगे बढ़ रही थी. इस दौरान चालक ने कार को ओवरटेक करते हुए ट्राला के आगे निकाला तभी आगे दूसरा ट्राला आ गया, जिससे दोनों ट्रालों के बीच कार फंसकर चकनाचूर हो गई.
हादसे को देख आसपास से गुजर रहे लोगों में चीख पुकार मच गई. हादसे में तीन युवक देवेंद्र ठाकुर, अजय जायसवाल व अप्पू की मौत हो गई है. वहीं तीन युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने गैस कटर से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला. वहीं घायलों को उपचार के लिए राहतगढ़ अस्पताल पहुंचाया. जहां पर तीनों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है. पुलिस को पूछताछ में यह भी जानकारी लगी कि सभी युवक प्रयागराज कुम्भ में संगम स्नान के लिए जा रहे थे.
