सिलाई सेंटर में लगी आग, लपटों में फंसे पचास लोगों को निकाला
0
भोपाल। राजधानी भोपाल में आज शनिवार को भीषण आग लग गई। सिलाई सेंटर में भड़की आग ने तीन मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। 50 लोग लपटों के बीच फंस गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सभी को सुरक्षित निकाला।
राजधानी भोपाल में शनिवार को भीषण आग लग गई। शॉट सर्किट से सिलाई सेंटर में भड़की आग से अफरा-तफरी मच गई। मजदूर शोर मचाते हुए सिलाई सेंटर से बाहर भागे। आग ने देखते ही देखते तीन मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। 15 फीट ऊंची पलटों के बीच बिल्डिंग में रहने वाले 50 लोग घिर गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 30 गाड़ियां पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सभी 50 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। जानकारी के मुताबिक, खानूगांव में युनूस कुरैशी की तीन मंजिला बिल्डिंग है। बिल्डिंग के थर्ड और ग्राउंड फ्लोर के एक हिस्से में आठ परिवार रहते हैं। फर्स्ट फ्लोर पर सिलाई सेंटर है। यहां सिलाई मशीनें और कपड़े की गठानें रखी थी। शॉट सर्किट से सुबह 8 बजे सिलाई सेंटर में आग भड़की गई। आग बढ़ती गई। कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। लपटें उठती देखकर अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग में धुआं भर गया। सिलाई सेंटर से मजदूर शोर मचाते हुए बाहर निकले। फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एक के बाद एक कर 30 फायर ब्रिगेड गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों ने सभी 50 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। पानी के टैंकरों की मदद तीन घंटे में आग पर काबू पाया।