आप को झटका, सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
भोपाल। प्रदेश में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राज्य में करीब डेढ़ सौ कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी की जातिगत भेदभावपूर्ण की गई कार्रवाई के चलते यह कदम उठाया है।
उज्जैन एससी विंग के जिला सचिव धारा सिंह चौहान ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि उज्जैन जिले में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश गंगे ने बताया उन्हें जातिगत भेदभाव के चलते बगैर कारण बताए नोटिस के प्रदेश प्रभारी ने निष्कासित कर दिया था। गंगे के समर्थन में उज्जैन जिले से 55 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक त्यागपत्र दिए थे। गंगे के अनुसार, वर्तमान में भी कार्यकर्ताओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब फिर 159 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक त्यागपत्र राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को रजिस्टर्ड एड के माध्यम से प्रेषित किए हैं। पार्टी के पूर्व घट्टिया विस प्रभारी उमेश गुजराती ने निष्कासन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा जातिगत भेदभाव करने वाले पदाधिकारी को निलंबित करें।
