भाजपा अध्यक्ष ने ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को किया प्रोत्साहित
भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने राजधानी के जवाहर चौक स्थित खादी ग्राम उद्योग विक्रय केंद्र पर स्वदेशी वस्त्रों एवं सामान की खरीदारी कर डिजिटल भुगतान कर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को प्रोत्साहित किया।
‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है, ताकि लोग स्वदेशी सामान ही ज्यादा से ज्यादा खरीदे और अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे। भाजपा ने भी 25 सितंबर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बीजेपी के कार्यकर्ता घर घर जाकर बताएंगे कि कौन सा ब्रांड विदेशी है और कौन सा ब्रांड स्वदेशी है। यह कैंपेन लगातार छह महीने तक चलेगा। यह अभियान 25 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक तीन माह चलेगा। कौन सा ब्रांड विदेशी है और कौन सा स्वदेशी इसे लेकर मध्य प्रदेश में एक अभियान चलाया जाएगा। सरकार के साथ भाजपा और संघ के अनुषांगिक संगठन कैंपेन चलाएंगे। घर-घर जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी। यह अभियान 6 महीने तक चलेगा। मध्य प्रदेश में ‘स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन’ की थीम पर अभियान चलाएगी।
