अरविंद कुमार शाह बने जबलपुर ननि आयुक्त
बीस आईएएस अधिकारियां के सरकार ने किए तबादले
भोपाल। प्रदेश में सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं, जो पिछले एक हफ्ते के अंदर दूसरा बड़ा फेरबदल है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ और युवा अफसरों को नई ज़िम्मेदारियां दी गई हैं। इसके तहत अरविंद कुमार शाह को जबलपुर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार-बुधवार की देर रात जारी किए आदेश के अनुसार गजेन्द्र सिंह नागेश को नरसिंहपुर का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। विशेष गढ़पाले को ऊर्जा विभाग में उप सचिव, वंदना वैद्य को मप्र वित्त निगम की प्रबंध संचालक, गुरु प्रसाद को मुख्य सचिव कार्यालय, दिव्यांक मिश्रा को नगरीय प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त, तपस्या परिहार को कटनी नगर निगम आयुक्त, शिशिर गेमावत को नगरीय प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त, नेहा जैन को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में उप संचालक, श्रेयांस कुमट को उज्जैन के जिला पंचायत सीईओ, तन्मय वशिष्ठ शर्मा को भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त, दलीप कुमार को देवास नगर निगम के कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नवजीवन विजय पवार को इंदौर के अपर कलेक्टर, अनिल कुमार राठौर को मप्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर में कार्यकारी संचालक, अंशुमान राज को स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) का एमडी बनाया गया है। इसेक अलावा राज के पास राज्य कंप्यूटर सिक्योरिटी इंसीडेंट रिस्पांस टीम भोपाल के डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। अरविंद कुमार शाह को जबलपुर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा टी प्रतीक राव को ग्वालियर नगर निगम में अपर आयुक्त, अनिशा श्रीवास्तव को मप्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर में कार्यकारी संचालक, श्रृंगार श्रीवास्तव को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त और अनिल भाना को रतलाम नगर निगम कमिश्नर बनाया गया है।
