अब डॉक्टर के घोषणा पत्र पर मिल जाएगा शव वाहन
हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी
भोपाल। प्रदेश में किसी भी व्यक्ति के शव ले जाने के लिए शव वाहन की प्रोसेस को राज्य सरकार ने लचीला बना दिया है। अब अंतिम संस्कार के लिए शव वाहन डॉक्टर के घोषणा पत्र पर ही मिल जाएगा, जिसके लिए आपको सरकार से जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करना होगा।
दरअसल, अब तक अस्पताल से शव ले जाने के लिए सबसे पहले मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाना जरूरी होता था, तभी परिजन को शव वाहन दिया जाता था। मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की लेट प्रोसेस की वजह से टाइम पर शव वाहन उपलब्ध नहीं होता था, ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए देरी हो जाती थी। परिजन समेत रिश्तेदारों को परेशान पड़ता था। हालांकि, अब ऐसी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। पिछले महीने ही मध्य प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेशभर में शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। जिसमें प्रत्येक जिला अस्पताल को दो और मेडिकल कॉलेजों को चारकृचार शव वाहन दिए गए। इस तरह 148 शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार और 100 वाहन उपलब्ध कराने वाली हैं। अब व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 0755-2440502, मोबाइल नंबर 6269907250 और 6269906944 पर संपर्क कर शव वाहन पा सकेंगे।
