सपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण शिविर 19 से
भोपाल। समाजवादी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस शिविर में उत्तर प्रदेश से सपा नेता भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने आएंगे।
स्माजवादी पार्टी मध्यप्रदेश इकाई ने भी मैदानी सक्रियता बढ़ाई है। पार्टी ने अपने प्रभाव वाले बुंदेलखंड अंचल के छतरपुर जिले के खजुराहों में 19-20 सितम्बर को 2 दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर में प्रदेशभर से आए लगभग 500 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समाजवादी विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती व आंदोलन की दिशा पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में उत्तर प्रदेश सपा के सांसद, पूर्व मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी व समाजवादी विचारक शामिल होकर मार्गदर्शन देंगे।
इन विषयों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
समाजवादी पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन की जड़ों को और मजबूत करना, विचारधारा को नए कार्यकर्ताओं तक पहुँचाना और संघर्ष की राह पर सभी साथियों को तैयार करना जैसे विशयों पर सपा नेता प्रशिक्षण देंगे। साथ ही कार्यकर्ता को मैदान में सक्रिय रहने का संदेश दिया जाएगा।
