पुष्पेन्द्र लोधी छिंदवाड़ा, हरनाम सिंह बने पांढुर्णा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष
भोपाल। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस ने प्रदेश के 29 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पुश्पेन्द्र सिंह लोधी को छिंदवाड़ा, हरनाम सिंह राठौर को पांढुर्णा जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस क ेचल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। प्रदेश कांग्रेस ने हाल ही में 72 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी, इसके बाद अब किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जारी सूची के अनुसार इंदौर का जीतू ठाकुर, देवास विश्वजीत सिंह चौहान, भोपाल शहर राघवेन्द्र मीणा, भोपाल ग्रामीण राम मेहर, दमोह अमर सिंह लोधी, छिन्दवाड़ा पुष्पेन्द्र सिंह लोधी, पांढुर्णा हरनाम सिंह राठौर, मुरैना जीतेन्द्र डंगस, श्योपुर यशवंत मीणा, राजगढ़ भगवान सिंह बागढ़ी, नरसिंहपुर संतोश पटेल, सतना संतोश पांडे, मऊगंज उमाकांत पटेल, सीधी प्रफुल्ल पांडे, बड़वानी सिलदार सोलंकी, मंदसौर ललित चंदेल, खरगोन परसराम पाटीदार, बुरहानपुर मुकेश महाजन, शिवपुरी पुरूशोत्तम रावत, निवाड़ी आशाराम कुशवाह, बालाघाट भूरा पटेल, मंडला अखिलेश सिंह ठाकुर, उज्जैन अशोक जाट, रायसेन ठाकुर रंजीत रघुवंशी, बैतूल जगदीश कोचरे, विदिशा विनीत दांगी, ग्वालियर सुरेन्द्र सिंह गुर्जर, मैहर पुश्पराज सिंह, नर्मदापुरम विजय बाबू चौधरी, अनूपपुर रामनारायण सिंह और भिंड इंद्रवीर सिंह गुर्जर को अध्यक्ष बनाया गया है।
