पटवारी को सुरक्षा मुहैया कराने की उठी मांग
भोपाल। प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले ने पार्टी नेताओं की चिंता बढ़ गई है। रतलाम में कांग्रेस नेता की सुरक्षा में हुई चूक के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग होने लगी है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, उनकी सुरक्षा में चूक न हो इसका ध्यान रखना चाहिए।
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने जीतू पटवारी की सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि जीतू पटवारी कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं, किसी भी पार्टी के नेता हो, उनकी सुरक्षा में चूक न हो इसका ध्यान रखा जाए। हर नागरिक को सुरक्षा मिलनी चाहिए।
दरअसल, रतलाम जिले में वोट चोर गद्दी छोड़ जन समर्थन रैली में शामिल होने आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को धाकड़ समाज के लोगों का विरोध झेलना पड़ा। महू नीमच हाइवे पर धाकड़ समाज के लोगों ने जीतू पटवारी के खिलाफ नारेबाजी की और काले झंडे दिखाए। धाकड़ समाज का विरोध देख पटवारी गाड़ी से नीचे उतरे और अपने बयान को लेकर माफी मांगी। इसके साथ ही उनकी गाड़ी के अज्ञात लोगों ने कांच भी फोड़ दिए।
