प्रदेश में दो चरणों में होगी जनगणना, समिति गठित
भोपाल। प्रदेश सरकार ने जनगणना की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश भर में जनगणना के लिए हाई पावर स्टेट लेवल कमेटी का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव रहेंगे। उनके अलावा इस कमेटी में 6 अतिरिक्त मुख्य सचिव और 3 प्रमुख सचिव सहित 15 अधिकारी है। प्रदेश में 2027 में होनी वाली जनगणना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा।
प्रदेश में जनगणना दो चरणों में होगी. पहले चरण में 2026 में मकानों की संख्या का डेटा एकत्र किया जाएगा, जिसके लिए समिति 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। दूसरे चरण में 20 दिनों के भीतर जनगणना की अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी। इसके लिए विभाग मास्टर ट्रेनर्स और फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देगा। 31 दिसंबर तक सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार इस जनगणना को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।
कौन-कौन होंगे समिति में
मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, अध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव, म.प्र.शासन, गृह विभाग सदस्य, अपर मुख्य सचिव, म.प्र.शासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सदस्य, अपर मुख्य सचिव, म.प्र.शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग सदस्य, अपर मुख्य सचिव, म.प्र.शासन, सामान्य प्रशासन विभाग सदस्य, अपर मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सदस्य, अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग सदस्य, प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सदस्य, प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग सदस्य, प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्य विभाग सदस्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनसम्पर्क विभाग सदस्य, सचिव, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग सदस्य, अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, गृह विभाग एवं नोडल अधिकारी सदस्य, निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय म.प्र. भोपाल संयोजक, सदस्य सचिव और निदेशक, एन.आई.सी., मध्यप्रदेश सदस्य होंगे।
