जेलों में बंद दंडित कैदियों की सजा में 60 दिन की मिलेगी छूट
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेल विभाग को प्रदेश की जेलों में बंद दंडित कैदियों की सजा में 60 दिन की छूट देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दिए निर्देश के बाद इसका लाभ प्रदेश के करीब 14 हजार कैदियों को मिलेगा।
मुख्यमंत्री डा यादव ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी प्रदेश की जेलों के दंडित बंदियों को सजा में करीब 60 दिन की छूट हेतु जेल विभाग को निर्देश दिए हैं। आतंकवादी गतिविधि, लैंगिक अपराध, हत्या के गंभीर आरोपी इसमें शामिल नहीं हैं। इससे 21 हजार बंदियों में से लगभग 14 हजार लाभांवित होंगे। सरकार का मानना है कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व समाज में सद्भाव और मानवीय संवेदना का संदेश देते हैं। ऐसे में जन्माष्टमी जैसे अवसर पर कैदियों को सजा में छूट देकर सुधार की भावना को बल मिलेगा।
