कांग्रेस में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति का थम नहीं रहा विरोध
0
भोपाल। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। संगठन सृजन अभियान के तहत हुई इस नियुक्ति का पार्टी के कई कार्यकर्ता और पूर्व जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना खुलकर विरोध कर रहे हैं। नाराज कार्यकर्ताओं ने भोपाल में राजीव गांधी की प्रतिमा के पास खून से पत्र लिखकर अपना रोष जाहिर किया है। यह पत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को संबोधित है, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी और मांगें रखी हैं।पूर्व जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने आरोप लगाया है कि व्यापमं घोटाले में आरोपी संजीव सक्सेना को पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि बीजेपी से संबंध रखने वाले और मंत्री विश्वास सारंग के करीबी लोगों को भोपाल में जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद दे दिए गए हैं। सक्सेना और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को संगठन सृजन अभियान का मजाक बताया है। उनका कहना है कि यह अभियान पार्टी को मजबूत करने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन भोपाल में इसका उल्टा असर हुआ है।खून से लिखा पत्र, भेजेंगे राहुल, प्रियंका कोमोनू सक्सेना और उनके समर्थकों का कहना है कि नाराज कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि वे इस खून से पत्र लिखा है। इस पत्र को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को मेल करेंगे और दिल्ली जाकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भोपाल शहर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगे।
