कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की घोषणा, दिग्गजों को मिला स्थान
नए चेहरों से बनाई दूरी, छह विधायकों, चार महिलाओं को सौंपी जिलों की कमान
भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े नेताओं और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल 71 शहर और जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। नियुक्त किए जिला अध्यक्षों में नए चेहरों के बजाय दिग्गजों को स्थान मिला है। वहीं आधा दर्जन वर्तमान विधायकों और चार महिलाओं को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में विजय लक्ष्मी तंवर (आगर-मालवा), मुकेश पटेल (अलीराजपुर), श्याम कुमार गुड्डु (अनूपपुर), राजेंद्र कुशवाह (अशोक नगर ग्रामीण और ष्शहर ), संजय उइके (बालाघाट), नानेश चौधरी (बड़वानी), निलय विनोद डागा (बैतूल), रामशीष बघेल (भिंड ग्रामीण), धर्मेंद्र भदोरिया (भिंड शहर), प्रवीण सक्सेना (भोपाल शहर), अनोखी मान सिंह पटेल (भोपाल ग्रामीण), हर्ष टांक रिंकू (बुरहानपुर शहर), रवीन्द्र महाजन (बुरहानपुर ग्रामीण), गगन यादव (छतरपुर), विश्वनाथ ओक्टे (छिंदवाड़ा), मानक पटेल (दमोह), अशोक दांगी (दतिया), प्रयास गौतम (देवास शहर), मनीष चौधरी (देवास ग्रामीण), स्वतंत्र जोशी (धार), ओंकार सिंह मरकाम (डिंडोरी), जयवर्धन सिंह (गुना), सुरेंद्र यादव (ग्वालियर शहर), प्रभुदयाल जौहरे (ग्वालियर ग्रामीण), मोहन साय (हरदा), चिंटू चौकसे (इंदौर शहर), विपिन वानखेड़े (इंदौर ग्रामीण), सौरभ नाती शर्मा (जबलपुर शहर), संजय यादव (जबलपुर ग्रामीण), प्रकाश रांका (झाबुआ), अमित कुमार शुक्ला (कटनी शहर), कुवंर सौरभ सिंह (कटनी ग्रामीण), प्रतिभा रघुवंशी (खंडवा शहर), उत्तम पाल सिंह पूरनी (खंडवा ग्रामीण), रवि नायक (खरगोन), धर्मेश घई (मैहर), अशोक मर्सकोले (मंडला), महेंद्र सिंह गुर्जर (मंदसौर), हीरालाल कोल (मऊगंज), गजेंद्र जाटव (मुरैना शहर), मधुराज तोमर (मुरैना ग्रामीण), शिवाकांत पांडे (नर्मदापुरम), सुनीता पटेल (नरसिंहपुर), तरूण बाहेती (नीमच), राजेश यादव (निवाड़ी), जतिन उइके (पांडुर्णा), अनीस खान (पन्ना), देवेन्द्र पटेल (रायसेन), प्रियव्रत सिंह (राजगढ़), शांतिलाल वर्मा (रतलाम शहर), हर्षविजय गेहलोत (रतलाम ग्रामीण), अशोक पटेल (रीवा शहर), राजिंदर शर्मा (रीवा ग्रामीण), महेश जाटव (सागर शहर), भूपेन्द्र सिंह मोहासा (सागर ग्रामीण), आरिफ इकबाल सिद्दीकी (सतना ष्शहर), सिद्धार्थ कुशवाह (सतना ग्रामीण), राजीव गुजराती (सीहोर), नरेश मरवई (सिवनी), अजय अवस्थी (शहडोल), नरेश्वर प्रताप सिंह (शाजापुर), मांगीलाल बैरवा फौजी (श्योपुर), मोहित अग्रवाल (शिवपुरी), ज्ञान प्रताप सिंह (सीधी), प्रवीण सिंह चौहान (सिंगरौली ष्शहर), सरस्वती सिंह मरकाम (सिंगरौली ग्रामीण), नवीन साहू (टीकमगढ़), मुकेश भाटी (उज्जैन ष्शहर), महेश परमार (उज्जैन ग्रामीण), इंजीनियर विजय कुमार कोल (उमरिया), मोहित रघुवंशी (विदिश) हैं।
