कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का फैसला हो सकता है 12 को
0
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों पर जल्द ही विराम लग सकता है। इसे लेकर 12 अगस्त को दिल्ली में बैठक होनी है। इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी मौजूद रहेंगे।कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अनुसार सभी जिलाध्यक्षों को एक साथ बदलने का प्लान बनाया गया था, लेकिन अब अधिकांश पुराने जिलाध्यक्षों को पद पर बने रहने का अवसर मिलने की संभावना है। इसकी वजह यह है कि इन्हें हाल ही में नियुक्त किया गया था और इनका कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है। राज्य में कुल 68 संगठनात्मक इकाइयां हैं, जिनमें से 5 जिलों में अध्यक्ष पद खाली है। इन पदों पर जल्द नए चेहरे सामने आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी सूची को अंतिम रूप देकर 15 अगस्त से पहले सार्वजनिक किया जाएगा। इसे कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई मौजूदा जिलाध्यक्षों को फिर से मौका मिल सकता है।
