विस के पूर्व अध्यक्ष गुलशेर अहमद को दी श्रद्धांजलि
भोपाल। मध्य प्रदेश पंचम विधानसभा के अध्यक्ष स्वर्गीय गुलशेर अहमद की जयंती पर रविवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग, पारिवारिक सदस्य एवं पूर्व मंत्री सईद अहमद, विधायक सहित विधानसभा के कर्मचारी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गुलशेर अहमद मध्यप्रदेश की पंचम विधानसभा के अध्यक्ष थे। वे शरीर से आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके व्यक्तित्च और कृतित्व से सदैव हमारे साथ हैं। उनकी जयंती पर हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। गुलशेर अहमद विद्वान और जनता से जुड़े हुए नेता थे। तोमर ने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्रियों एवं विधानसभा अध्यक्षों की जयंती पर विधानसभा में उनके पुण्य स्मरण की श्रृंखला प्रारंभ हुई है। सभी के सहयोग से हम अपने उद्देश्य में सफल होंगे।
