मजदूरों, भूमिहीनों की मांग को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन
भोपाल। मजदूरों और भूमिहीनों के हक़ को लेकर राजधानी भोपाल में आज समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जब कार्यकर्ता विधानसभा की ओर जा रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर हल्की झड़प भी हुई। बाद में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौपा।
इस मौके पर आम सभा भी हुई, प्रदर्शन कार्यों के हाथों में पोस्टर लिए थे जिन पर लिखा था मिले चालू करें, मज़दूरों को उनका हक़ दें,भूमिहीनों को ज़मीन दो, पट्टा दो, और मैं नौजवान हूं, मैं बेरोजगार हूं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से रोजगार, भूमि और मजदूरी को लेकर तत्काल कार्यवाही की मांग की। सपा ने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शन में शामिल होने बड़ी संख्या में प्रदेशभर के कार्यकर्ता पहुंचे थे। समाजवादी पार्टी ने यह हल्ला सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बोला।
प्रदर्शन के बाद जब समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता रैली के रूप में विधानसभा की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया। इसका कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। हालांकि बाद में कार्यकर्ता मान गए और अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया।
